त्तीसगढ़ में 31 केस / कोरबा में तब्लीगी जमाती के संपर्क में आए 2 और संक्रमित; 18 घंटे में 13 नए केस, यहीं से 21 पॉजिटिव



छत्तीसगढ़ में पिछले 18 घंटों के दौरान 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह सभी कोरबा के कटघोरा कस्बे से हैं। कटघोरा में रविवार शाम तक 5 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें चार पुरूष और एक महिला है। वहीं बिलासपुर में बताई गई कोरोना संक्रमित महिला भी कटघोरा की ही है। नाम एक जैसे होने के कारण गड़बड़ हो गई थी। 





कोरबा के बालको में एक महिला की मौत,  रिजदा सील


इस बीच कोरबा में बालको के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखी गई एक महिला की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। महिला रिजदा की रहने वाली है। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को उसे बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से जिला अस्पताल रेफर हुई थी। महिला की मौत के बाद रिजदा को सील कर दिया गया है। 
शनिवार देर रात 7, दोपहर तक 4 नए केस
कटघोरा में रविवार दोपहर तक 4 नए संक्रमित केस सामने आए थे। इसके बाद शाम तक इसमें दो और का इजाफा हाे गया। इससे पहले शनिवार देर रात 7 नए कोराेना पॉजिटिव मिले थे। पिछले तीन दिनों में कटघोरा में 20 मामले सामने आए हैं। यह सभी लोग तब्लीगी जमाती 16 वर्षीय किशोर के संपर्क में आए थे। प्रबंधन ने सभी नए केस मिलने की पुष्टि की है।  


बिलासपुर में महिला काेरोना संक्रमित नहीं
बिलासपुर के खपरगंज इलाके महिला को कोरोना संक्रमित बताया गया था। महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और जिला प्रशासन की तरफ से उसे क्वारैंटाइन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर इसे स्पष्ट किया है। 





 




प्रदेश के 31 संक्रमितों में 21 का जमाती कनेक्शन


छत्तीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। नए केस मिलने के बाद काेरबा में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई। इनमें से 22 संक्रमित अकेले कटघोरा से ही हैं। कटघोरा से सबसे पहला मामला 4 अप्रैल को तब्लीगी जमाती किशोर का ही सामने आया था। वह ठीक होकर महाराष्ट्र के कामठी चला गया है। सभी संक्रमितों का जमाती कनेक्शन है। 


प्रशासन ने 9 हजार लोगों की जांच की, 274 सैंपल जांच को भेजे
दरअसल, तब्लीगी जमात से लौटने के बाद क्वारैंटाइन में होने के बावजूद किशोर बाहर घूमता रहा। मरकज से आने की बात भी छिपाई। 9 अप्रैल को भी कटघोरा में इसी नाबालिग के संपर्क में रहे 8 लोग संक्रमित मिले थे। उसके बाद प्रशासन ने करीब 9 हजार लोगों की जांच की। संदिग्ध मिले 274 के सैंपल लिए थे। संक्रमित किशोर अब ठीक होकर महाराष्ट्र लौट चुका है और होम क्वारैंटाइन में है। 
प्रदेश में अब तक 3858 की जांच, 3503 सैंपल निगेटिव
प्रदेश में शनिवार तक 3858 संदिग्धों की जांच की गई है। इनमें 3503 सैंपल निगेटिव हैं। 337 सैंपलों की जांच एम्स में जारी है। कटघोरा में 274 लोगों का सैंपल लिया गया है, उनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। बाकी जिलों के सैंपलों की जांच नहीं हुई है। रायपुर में संदिग्धों की संख्या डेढ़ हजार पहुंच रही है। अब तक 1390 की जांच में 1332 निगेटिव रिपोर्ट आई है। जबकि पांच मरीज मिले थे। 
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब 21 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में कोराना संक्रमित एक्टिव केस अब 21 हो गए हैं। प्रदेश में अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर से अभी तक पांच आए थे, लेकिन कटघोरा से अब सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इस दौरान ठीक होकर 10 लोग घर जा चुके हैं। इनमें एक कोरबा का युवक व जमाती भी शामिल है।



Popular posts
भोपाल / किराना स्टोर, हाट बाजार और सब्जी मंडी आज खुलेंगेे, कल जनता कर्फ्यू में सब बंद
राजनीतिक नियुक्तियों का मामला / इंदौर में याचिका खारिज, जबलपुर हाईकोर्ट दूसरी लगी
अयोध्या में कोविड-19 का असर / श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामनवमी पर 34 हजार आई चढ़ोत्तरी, हर साल आठ लाख से ज्यादा आती थी
कोरोना देश में / अब तक 9 हजार 205 मामले: नगालैंड में पहला पॉजिटिव मरीज मिला, 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण